
Report By- Sachin SharmaEdited By – Maan Singh (Uttar Pradesh Bureau) |
Woman Attempts Self Immolation: उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय लोक भवन के गेट नंबर तीन खुद पर ज्वलनशील पदार्थ को डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। उन्नाव के पुरवा इलाके की रहने वाली महिला अंजनी जाटव मंगलवार को सीएम आवास में लगने वाले सीएम योगी के जनता दरबार में आई थी। वहां से निकलने के बाद वह सीएम आवास के गेट नंबर 3 के पास पहुंच कर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालने लगी, जिसे देख कर सीएम आवास के सुरक्षा कर्मी उसकी ओर भागे। हालांकि तब तक महिला ने खुद को आग लगा ली थी।
उन्नाव के पुरवा थानाक्षेत्र के छत्ता खेड़ा गांव में रहने वाली एक महिला ने ससुरालियों से प्रताड़ित होकर उनके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस ने सोमवार को पति और देवर पर कार्रवाई कर जेल भेज दिया था। इधर, मंगलवार को महिला ने लखनऊ में CM योगी के आवास के बाहर आत्मदाह की कोशिश (Woman Attempts Self Immolation) की। महिला सीएम योगी के जनता दरबार में आई थी। महिला बाहर आकर गेट नंबर तीन के पास गोद लिए बच्चे को सड़क किनारे बैठा दिया। फिर बैग से पेट्रोल की बोतल निकालकर अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।
महिला की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की FIR
उन्नाव के पुरवा थाना के गांव छत्ताखेड़ा की रहने वाले अंजली जाटव पत्नी देशराज को उसके ससुराल वाले मारते – पीटते के साथ ही प्रताड़ित भी करते थे, जिसकी शिकायत अंजलि ने पुरवा पुलिस से की। इधर अंजलि की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल वालो के खिलाफ मारपीट और प्रताड़ित करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। जिसके बाद सोमवार को महिला के पति और देवर को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद कार्रवाई कर दी।
Also read: पत्नी को पति पोर्न वीडियो दिखाकर, अफ्रीकी युवक से संबंध बनाने का डाला दबाव
इसके बावजूद ससुरालीजन उसे प्रताड़ित कर रहे थे। जिससे परेशान होकर मंगलवार को वह लखनऊ सीएम आवास के बाहर अपने मासूम बच्चे को गोद में लेकर पहुंची। जहां उसने बैग में रखी पेट्रोल की बोतल निकाली और खुद पर छिड़कने के बाद आग लगा ली। यह देख वहां मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। आसपास के पुलिसकर्मी जब तक कुछ समझ पाते तब तक महिला बुरी तरह से आग की चपेट में आ गई।
पुलिसकर्मी महिला को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन आग इतनी तेज थी कि हिम्मत नहीं कर पाए। बमुश्किल पुलिसकर्मियों ने महिला पर कंबल डालकर आग बुझाई। तब तक महिला 70 से 80 प्रतिशत जल चुकी थी। महिला की आग बुझी तो वह रो-रोकर चिल्लाने लगी। खुद को बचाने की गुहार लगाने लगी। वह बार-बार अपने बच्चे की तरफ देख रही थी। पुलिस तुरंत महिला को सिविल अस्पताल ले गई। जहां उसकी हालत नाजुक है।
डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया-महिला ने आत्मदाह करने की कोशिश की है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की वजह से उसने यह कदम उठाया है। महिला 70 प्रतिशत जल चुकी है। मामले की जांच की जा रही है।
ससुरालियों से प्रताड़ित होकर महिला ने आत्मदाह का किया प्रयास
उन्नाव एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने कहा कि ससुरालियों से प्रताड़ित होकर आत्मदाह का प्रयास किया। इसके संबंध में 2 अगस्त को कोतवाली में प्रताड़ित करने और मारपीट का अभियोग ससुरालीजनों के खिलाफ दर्ज कराया गया था। जिसके बाद 5 अगस्त को पति और देवर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। शुरुआती जांच में पता चला कि महिला उन्नाव के पुरवा थाना के गांव छत्ताखेड़ा की रहने वाली है। महिला दो दिन पहले भी जनता दरबार आई थी। उसमें उसे कारवाई का आश्वासन दिया गया था।
सिविल अस्पताल में महिला का इलाज जारी
मंगलवार को लखनऊ में सीएम आवास के बाहर अंजली जाटव पत्नी देशराज है, उन्होंने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। महिला का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा। डॉक्टरों के मुताबिक महिला 50 से अधिक प्रतिशत जल चुकी है। फिलहाल महिला का उपचार चल रहा है। महिला ने आग लगाने से पहले गोद में लिए अपने बच्चे को सड़क किनारे रख दिया।
समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल
उधर, समाजवादी पार्टी ने भी ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा। ट्वीट कर लिखा कि मुख्यमंत्री से न्याय न मिल पाने पर महिला ने किया आत्मदाह। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी के जनता दरबार में पहुंची पीड़ित महिला ने किया आत्मदाह। यह सरकार आमजन को न्याय दिलाने में नाकाम हो चुकी है, भष्टाचार और अधिकारियों की मनमानी के आगे यूपीवासी त्रस्त, दिखावी प्रचार- प्रसार से सरकार नहीं चलाई जा सकती। महिला को मुआवजा और न्याय अवश्य मिलना चाहिए।
Leave a Reply