Saudi Arabia Bus Accident: सऊदी अरब में मक्का से मदीना जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 42 भारतीय नागरिकों हज यात्रियों की मौत हो गई। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सऊदी अरब में हुई बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। और हेल्पलाइन नंबर जारी किया। उन्होंने अधिकारियों को विदेश मंत्रालय और सऊदी दूतावास के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी दुख व्यक्त किया और दूतावास से संपर्क किया।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सोमवार को अधिकारियों को सऊदी अरब में हुई बस दुर्घटना (Saudi Arabia Bus Accident) के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाने का निर्देश दिया, जिसमें हैदराबाद के कुछ निवासी शामिल थे। मुख्यमंत्री कार्यालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब बस मक्का से खाड़ी देश मदीना जा रही थी।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि रेवंत रेड्डी ने मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव और पुलिस महानिदेशक शिवधर रेड्डी को विदेश मंत्रालय एवं सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क करने को कहा है। सरकार ने दुर्घटना में शामिल लोगों के परिवारों को जानकारी प्रदान करने के लिए सचिवालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर जारी किए हैं।
हेल्पलाइन नंबर जारी
सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने दुर्घटना की पुष्टि की है और हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। दूतावास ने कहा, “सऊदी अरब के मदीना के पास भारतीय तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटना के मद्देनजर जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह कक्ष सातों दिन 24 घंटे काम करेगा। हेल्पलाइन का संपर्क विवरण इस प्रकार है: 8002440003 (टोल फ्री), 0122614093, 0126614276, 0556122301 (व्हाट्सएप)।” माना जा रहा है कि हताहतों में ज्यादातर लोग तेलंगाना के निवासी थे। अभी तक विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।
सऊदी अरब के मदीना में हुई सड़क दुर्घटना में कई भारतीयों के मारे जाने की आशंका है। जेद्दा स्थित भारतीय मिशन के अनुसार, बस उमराह करने गए भारतीय श्रद्धालुओं को लेकर जा रही थी। रूस की यात्रा पर गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ‘‘रियाद स्थित हमारा दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास इस दुर्घटना से प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को पूरी सहायता प्रदान कर रहे हैं।’’ मुख्य सचिव ने दिल्ली स्थित राज्य सरकार के अधिकारियों को तेलंगाना के प्रभावित निवासियों की संख्या का पता लगाने को कहा है।


Phswerteph just has a unique vibe. I like playing there because the promotions that they offer. Who doesnt like free money? phswerteph