• Thu. Jan 15th, 2026

Pratapgarh: आसपुर देवसरा के थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के स्थानांतरण पर क्षेत्र वासियों की हुयी आंखे नम

Pratapgarhआसपुर देवसरा के थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के स्थानांतरण पर क्षेत्र वासियों की हुयी आंखे नम
Report By:- Santosh Kumar Mishra (Bureau chief- Pratapgarh)
Edited By:-  Maan Singh (Uttar Pradesh Bureau)

Pratapgarh: प्रतापगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार के द्वारा कुछ थानाध्यक्षों का ट्रांसफर किया गया। जिसमे निरीक्षक आलोक कुमार को पट्टी थाने से सोशल मीडिया सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उप-निरीक्षक धीरेन्द्र ठाकुर को नवाबगंज से आसपुर देवसरा और उप-निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को आसपुर देवसरा से नवाबगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

लगभग 20 महीने बाद हुआ स्थानांतरण

प्रतापगढ़ (Pratapgarh) पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार के द्वारा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह का स्थानांतरण कर दिया गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को थाना नवाबगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया। और नवाबगंज के थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर को थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा बनाया गया। इसकी सूचना जैसे ही क्षेत्र वासियों को मिली भारी संख्या में लोग थाने पर पहुंचे और नम आंखों से थानाध्यक्ष की विदाई की।

विदाई समारोह में क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी पहुंचे थानाध्यक्ष को माला पहनाकर उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की और भकामनाएं दी । क्षेत्र वासियों का कहना है। ऐसा थानाध्यक्ष संयोग से मिलता है। जो रामगंज जैसी लूट की घटना को 12 घंटे में अनावरण कर दे। व रामगंज में ही हिंदू मुस्लिम दंगा होने की संभावना बन गई थी।

ऐसी घटनाओं को सूझबूझ के साथ समाप्त किया। और एक्सीडेंट में घायल हुए लोगों को अपनी गाड़ी से लादकर अस्पताल पहुंचाना और बगल के थानों की बड़ी घटनाओं के अनावरण में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अहम भूमिका रहती थी। और जन सुनवाई में भी सभी लोगों को सम्मान देना। और जो गलत हो उसके ऊपर कार्रवाई कर जल्द से जल्द मामले का निस्तारण करना इन्हीं सब कारणों से जनता का उनसे एक अलग लगाव और विश्वास था। उनके जाने से यहां के लोग काफी दुखी है। धीरेंद्र ठाकुर ने शाम तक थाना आसपुर देवसरा पहुंचकर थानाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया है। यहां की जनता को उनसे काफी उम्मीद है। देखना है जनता की उम्मीदों पर कहां तक खरे उतरते है। थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा धीरेंद्र ठाकुर!

One thought on “Pratapgarh: आसपुर देवसरा के थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के स्थानांतरण पर क्षेत्र वासियों की हुयी आंखे नम”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *