• Thu. Jan 15th, 2026

Pratapgarh: चौकी इंचार्ज मनोज तोमर को महेशगंज थानाध्यक्ष बनाए जाने पर दी गई भावभीनी विदाई

Pratapgarhचौकी इंचार्ज मनोज तोमर को महेशगंज थानाध्यक्ष बनाए जाने पर दी गई भावभीनी विदाई
Report By:- Santosh Kumar Mishra (Bureau chief- Pratapgarh)
Edited By:-  Maan Singh (Uttar Pradesh Bureau)

Pratapgarh:प्रतापगढ़ जिले के थाना क्षेत्र आसपुर देवसरा ढकवा चौकी इंचार्ज मनोज तोमर के स्थानांतरण के उपरांत शुक्रवार को परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। चौकी इंचार्ज मनोज तोमर को एसपी प्रतापगढ़ डॉ अनिल कुमार द्वारा महेशगंज थानाध्यक्ष बनाए जाने पर सहकर्मियों ने भावभीनी विदाई दी। इस कार्यक्रम में चौकी के पुलिस कर्मी शामिल हुए।

आसपुर देवसरा थाना अंतर्गत ढकवा नगर चौकी इंचार्ज मनोज तोमर ने बीते 28 जुलाई को चौकी का प्रभार संभाला था। स्थानांतरण के क्रम में आज थाना आसपुर देवसरा से उप निरीक्षक मनोज तोमर हुए रवाना थाना आसपुर देवसरा में तैनाती के बाद से अब तक कुशल व्यवहार, सरलता,विनम्रता,कार्य के प्रति उत्तरदायित्व बेहतर पुलिसिंग की बदौलत पूरे थाना क्षेत्र के साथ संपूर्ण स्टाफ के चाहते रहे। उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना की। सभी ने कहा कि मनोज तोमर ने हमेशा पीड़ितों की मदद की और उन्हें न्याय दिलाया।

भावपूर्ण विदाई देकर सम्मान के साथ थाने से विदा किया

शुक्रवार को एसपी प्रतापगढ़ (Pratapgarh) ने उन्हें चौकी से हटाकर महेशगंज थाने का थानाध्यक्ष बना दिया। शुक्रवार को दोपहर करीब 1:30 बजे थाने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान चौकी इंचार्ज मनोज तोमर ने बीते कार्यकाल में निष्ठा व ईमानदारी से अपनी ड्यूटी की। उन्होंने कहा कि कार्यकाल के दौरान उन्हें पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों का काफी सहयोग मिला, जिसे वे कभी नहीं भूला पाएंगे। इसी क्रम में सहकर्मियों के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भावपूर्ण विदाई देकर सम्मान के साथ थाने से विदा किया।

इस दौरान थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने विदाई समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा की तबादला नौकरी का एक अंग है। शुभकामना देते हुए निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने की नसीहत दी। इस दौरान डॉक्टर अशोक सिंह, पंकज सिंह राम आसरे उपाध्याय, दिलीप सिंह समेत इलाके के तमाम संभ्रांत व थाने का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *