• Wed. Feb 11th, 2026

Pratapgarh: अवैध पिस्टल और स्कॉर्पियो के साथ अंतर्जनपदीय अपराधी गिरफ्तार, 11 मामले दर्ज

Pratapgarh Newsअवैध पिस्टल और स्कॉर्पियो के साथ अंतर्जनपदीय अपराधी गिरफ्तार, 11 मामले दर्ज
Report By:- Santosh Kumar Mishra (Bureau chief- Pratapgarh)
Edited By:-  Maan Singh (Uttar Pradesh Bureau)

Pratapgarh: पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में अपराधों की प्रभावी रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से लूट, चैन स्नेचिंग के सत्यापन एवं धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों का सघन सत्यापन एवं चेकिंग की गई थी। इस दौरान प्राप्त सूचना एवं साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए संबंधित अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी आसपुर देवसरा श्री विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 योगेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी सैफाबाद मय हमराह उ0नि0 कृष्णानन्द श्रीवास्तव, का0 नरेन्द्र राम का० गौतम मौर्या मय चालक का0 प्रतीक कुमारद्वारा देखभाल क्षेत्र संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर अन्तर्जनपदीय 01 अभियुक्त राजेश तिवारी उर्फ जज्जे तिवारी पुत्र सुरेश तिवारी निवासी अकारीपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 35 वर्ष को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अकारीपुर तिवरान में उसके घर के पास से 01 अदद अवैध पिस्टल 30 बोर कन्ट्री मेड व 04 अदद अवैध जिन्दा कारतूस 30 बोर व 01 अदद स्कॉर्पियो चार पहिया गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया।

अन्तर्जनपदीय अभियुक्त के पास से 01 अदद अवैध पिस्टल 30 बोर कन्ट्री मेड व 04 अदद अवैध जिन्दा कारतूस 30 बोर की बरामदगी के संबंध में (Pratapgarh)प्रतापगढ़ के थाना आसपुर देवसरा में मु0अ0सं0 14/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के कब्जे से बरामद 01 अदद स्कॉर्पियो चार पहिया गाड़ी को धारा 207 एमवीएक्ट में सीज किया गया है।

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मेरे ऊपर काफी मुकदमे है तथा मेरी दुश्मनी काफी लोगो से है जिस वजह से मै अपने सुरक्षा हेतु अवैध पिस्टल व कारतूस अपने पास रखता हूँ ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

01. अन्तर्जनपदीय राजेश तिवारी उर्फ जज्जे तिवारी पुत्र सुरेश तिवारी निवासी अकारीपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 35 वर्ष ।

बरामदगी

01 अदद अवैध पिस्टल 30 बोर कन्ट्री मेड व 04 अदद अवैध जिन्दा कारतूस 30 बोर व 01 अदद स्कॉर्पियो चार पहिया गाड़ी बरामद ।

पुलिस टीम का विवरण

उ0नि0 योगेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी सैफाबाद मय हमराह उ0नि0 कृष्णानन्द श्रीवास्तव, का0 नरेन्द्र राम का० गौतम मौर्या मय चालक का0 प्रतीक कुमार थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *