• Thu. Jan 15th, 2026

Makar Sankranti: प्रतापगढ़ में मकर संक्रांति पर कंबल वितरण:सामाजिक संस्थाओं और श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों को बांटे

Makar Sankrantiप्रतापगढ़ में मकर संक्रांति पर कंबल वितरण:सामाजिक संस्थाओं और श्रद्धालुओं ने जरूरतमंदों को बांटे
Report By:- Santosh Kumar Mishra (Bureau chief- Pratapgarh)
Edited By:-  Maan Singh (Uttar Pradesh Bureau)

Makar Sankranti: प्रतापगढ़ जिले में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सेवा और दान-पुण्य का भाव देखने को मिला। जिलेभर में सामाजिक संस्थाओं, समाजसेवियों और श्रद्धालुओं ने राहगीरों, जरूरतमंदों और गरीब परिवारों को कंबल वितरित की।

प्रतापगढ़ जिले के नगर पंचायत ढकवा देवरखा में 18 वर्षों से कपूर बंधुओं द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में कंबल वितरण कार्यक्रम किया जा रहा है विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अपने माता पिता की स्मृति में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) पर शशि कपूर उपाध्याय, अनिल कपूर उपाध्याय, व शैलेंद्र कपूर उपाध्याय द्वारा समाज के वंचित, गरीब, असहाय, वृद्ध एवं पात्र व्यक्तियों को कम्बल वितरित का भव्य कार्यक्रम किया गया।

कंबल वितरण के दौरान लोगों में दिखा उत्साह

ठंड के मौसम को देखते हुए कई स्थानों पर जरूरतमंदों को कंबल भी बांटे गए। इस पहल से गरीब और असहाय लोगों को काफी राहत मिली। कंबल वितरण के दौरान लोगों में उत्साह और सहभागिता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कपूर बंधुओं द्वारा ने बताया कि पर्व का असली उद्देश्य सेवा और सहयोग है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी पट्टी पूर्णेन्दु मिश्र व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के प्रतिनिधि विनोद पांडेय व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी रहे उपस्थित। मौके पर थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा विजेंद्र सिंह मय फोर्स के साथ उपस्थित रहे कार्यक्रम में हजारों गरीब व असहाय लोगों को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा कंबल वितरण किया गया। तत्पश्चात सभी लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था कपूर बंधुओ द्वारा की गई थी।

भारी संख्या में क्षेत्र के सम्भ्रांत लोग उपस्थित रहे। कांतिलाल दुबे, ईसनारायण तिवारी, देवेंद्र मिश्र, बृजेश दुबे, गौरव कुमार सिंह, जन्मेजय सिंह, पंकज सिंह ,अंशु सिंह (प्रधान रत्तीपुर), महेंद्र मिश्र, रवि उपाध्याय, विजय मिश्र,डॉ अशोक सिंह, कमला प्रसाद उपाध्याय, रामनयन उपाध्याय, संतोष कुमार सिंह (प्रधान कादीपुर किलाई) राजेश तिवारी, हरेकृष्ण पाण्डेय,कृष्णपाल मिश्र, मनीष मिश्र, राजेश गुप्ता, शैलेंद्र पाण्डेय,आदि लोग उपस्थित रहे। सभी लोगों ने कपूर बंधुओ द्वारा अपने माता पिता के प्रति किए गए इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की जिससे इस प्रचंड ठंड में हजारों गरीबों की मदद की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *