• Thu. Jan 15th, 2026

Baghpat में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर बड़ा हादसा, मचान ढहने से 7 की मौत, 80 से अधिक घायल

Baghpat NewsBaghpat में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर बड़ा हादसा, मचान ढहने से 7 की मौत, 80 से अधिक घायल
न्यूज़ डेस्क :  WATAN KI HIFAZAT (WKHNEWS24.COM)

Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बागपत (Baghpat) में भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मानस्तम्भ परिसर में बना लकड़ी का मचान ढह गया है। जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसके नीचे दब गए। अब तक की जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 80 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया।

मचान के ढहने से मची अफरातफरी

प्रशासन की ओर से अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, बड़ौत में जैन समुदाय के ‘लड्डू महोत्सव’ कार्यक्रम के दौरान वॉच टावर गिर गया। ये दर्दनाक हादसा बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड पर हुआ है। इस हादसे के कारण कई जैन श्रद्धालु खून से लथपथ हो गए हैं। एम्बुलेंस न मिलने कारण घायलों को ई रिक्शा में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद बड़ौत कोतवाली इंस्पेक्टर भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे हैं। मौके पर अफरातफरी मची हुई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, घायलों का इलाज चल रहा है

हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। अधिकारियों का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है और हर संभव मदद की जा रही है।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत जिले में हुए इस हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिये हैं और इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *