Kannauj: गर्लफ्रेंड को घर से भगा ले गया; पहले खुद किया रेप फिर 4 दोस्तों को सौंप दिया

Kannauj
गर्लफ्रेंड को घर से भगा ले गया; पहले खुद किया रेप फिर 4 दोस्तों को सौंप दिया
न्यूज़ डेस्क : wkhnews24

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक 15 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां बॉयफ्रेंड ही निकला ‘हैवान, गर्लफ्रेंड को घर से बहला कर घर से भगा ले गया। पहले खुद किया रेप फिर 4 दोस्तों को सौंप दिया। सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़िता को ईंट-भट्ठे के पास छोड़ा। जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज (Kannauj) में एक युवक ने पहले लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसे घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। लड़की के 25 हजार रुपये भी उससे छीन लिए। फिर लड़की के साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद उसने लड़की को अपने चार साथियों के हवाले कर दिया। जहां उसके साथियों ने भी लड़की के साथ दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़िता को ईंट-भट्ठे के पास छोड़कर फरार हो गए।

यह मामला कन्नौज (Kannauj) के छिबरामऊ का है, जहां के एक गांव में रहने वाली 15 साल की लड़की अपने बॉयफ्रेंड की बातों में आकर शनिवार को लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ अपने घर से फरहार हो गई। लड़की घर से 25 हजार रुपये भी अपने साथ ले गई थी। दोनों गांव से चले गए, फिर युवक ने लड़की से 25 हजार रुपये लिए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने लड़की को अपने ही चार दोस्तों को दे दिया।

बेसुध हालत में लड़की

15 वर्षीय लड़की के साथ उसके प्रेमी के बाद उसके साथियों ने भी सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर वह चारों अगले दिन लड़की को गांव के पास में मौजूद एक ईंट के भट्टे के पास छोड़कर भाग गए। लड़की के परिवार वालों को जैसे ही जानकारी मिली। वह लड़की को लेने के लिए पहुंचे, लड़की बेसुध थी। उसके परिजन उसे घर लेकर गए, जहां लड़की ने परिजनों को अपने साथ हुई हैवानियत की बारे में बताया।

आरोपी से की जा रही पूछताछ

किशोरी के परिजन रात भर उसकी तलाश करते रहे। सुबह किशोरी के भट्ठे के पास होने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद लड़की परिजनों के साथ थाने पहुंची। उसने पुलिस को आपबीती बताते हुए लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लड़की को घर से ले जाने वाले गांव के युवक को शिकायत के आधार पर हिरासत में लिया। कोतवाल ने मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि शिकायत पर पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*