• Thu. Jan 15th, 2026

Independence Day 2024: सीएम योगी ने किया ध्वजारोहण, 52 सेकेंड के लिए थमा शहर

Independence Day 2024सीएम योगी ने किया ध्वजारोहण, 52 सेकेंड के लिए थमा शहर
Report By – Maan Singh (Uttar Pradesh Bureau)

Independence Day 2024: सीएम योगी ने आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके विधानसभा में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्री मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस यूपी में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में झंडारोहण किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सहित प्रदेश सरकार के मंत्री वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृति आयोजन पेश किए गए।

आजादी का जश्न मना रहे लोग

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 78वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024) के मौके विधानसभा में ध्वजारोहण किया। सीएम योगी ने लखनऊ स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया। इस दौरान सीएम योगी सिर पर साफा बांधे नजर आए। सीएम के साथ कई बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे। राष्ट्रगान के साथ यह समारोह समाप्त हुआ। आज स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए लोग सड़कों पर तिरंगा लेकर उतरे हैं। लोगों आजादी का जश्न मना रहे हैं। प्रदेश भर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

Also Read: Independence Day 2024: पीएम मोदी ने लालकिले पर किया ध्वजारोहण, देश को कर रहे संबोधित

 

हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल

योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में विधान भवन में भी तिरंगा फहराया। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक नजर आए। तमाम नेताओं और अधिकारियों के साथ सीएम योगी विधान भवन के कार्यक्रम में शामिल हुए। विधान भवन में सास्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। अलग-अलग राज्यों के कलाकारों ने विधान भवन लखनऊ में प्रस्तुति दी। प्रस्तुति के दौरान सीएम योगी मौजूद रहे। झंडा फहराने के बाद राष्ट्रगान की धुन बजी। इस दौरान हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की स्वाधीनता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का आदरपूर्वक स्मरण करना हम सभी का कर्तव्य है। स्वतंत्रता दिवस हम सभी को स्वाधीनता सेनानियों के सपनों के अनुरूप राष्ट्र का निर्माण करने के संकल्प के साथ जोड़ता है।

वहीं, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह समेत कई मंत्रियों ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

अखिलेश ने भी दी बधाई

समाजवादी पार्टी के रास्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी देशवासियों को बधाई देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि भारत को आजादी महात्मा गांधी के नेतृत्व में अनगिनत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान के फलस्वरूप मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *