• Mon. Mar 2nd, 2026

CM Yogi ने सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित निस्तरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

CM YogiCM Yogi ने सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित निस्तरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
Report By – Uttar Pradesh Bureau

CM Yogi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में आए लोगों को आश्वस्त किया कि उनके रहते हुए किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सभी की समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। यह सरकार की प्राथमिकता है। सभी मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिनके पास पक्का आवास नहीं है, उन्हें पीएम-सीएम आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। जिन्हें इलाज की आवश्यकता है, उनके समुचित इलाज की व्यवस्था की जाएगी। इलाज में धन की कमी सामने नहीं आने दी जाएगी। हर पीड़ित की समस्या का निस्तारण उसकी संतुष्टि के अनुसार कराया जाएगा।

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi ) ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गम्भीरता से सुना। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद गए। उन्होंने एक-एक कर आए हुए सभी लोगों की समस्याए सुनी। साथ ही उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को जरूरी निर्देश के साथ संदर्भित किया। लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि परेशान मत होइए, समस्या समाधान के लिए त्वरित व प्रभावी कदम उठाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।

इलाज के लिए मदद की गुहार

इस दौरान इलाज के लिए मदद की गुहार करने आए लोगों से उन्होंने आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज के लिए इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। इस्टीमेट मिलते ही इलाज के लिए धन अवमुक्त हो जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिए कि सभी जरूरतमंदों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं। पुलिस व राजस्व से संबंधित मामलों में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामले में समाधान जल्दी से हो। साथ ही कार्यवाही ऐसी हो कि लोगों को दोबारा परेशान न होना पड़े। जनता दर्शन में कई जनपदों से फरियादी पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री ने बच्चों को खूब पढ़ने के लिए किया प्रेरित

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को करारा सबक सिखाया जाए। साथ ही गरीबों और जरूरतमंदों के मकान बनवाए जाएं। अधिकारी जन कल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता पर रखें और हर पीड़ित की समस्या का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इस दौरान जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ आई थी। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया और चॉकलेट गिफ्ट करते हुए प्यार व आशीर्वाद दिया। इसके अलावा मंदिर परिसर का भ्रमण करने के दौरान भी उन्होंने परिजनों के साथ आए बच्चों को भी खूब दुलारा। उनसे हंसी ठिठोली के साथ आत्मीय अंदाज में बातचीत की, उन्हें चॉकलेट और आशीर्वाद देकर विदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *