Akhilesh Yadav Monsoon Offer: ‘100 विधायक लाओ, सरकार बनाओ!’

Akhilesh Yadav Monsoon Offer
100 विधायक लाओ, सरकार बनाओ!
Report By – Brijesh Kumar Yadav (Spec.Reporter– Azamgarh)
Edited By – Uttar Pradesh Bureau

Akhilesh Yadav Monsoon Offer: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर की गई एक पोस्ट ने हलचल मचा दी है। उन्होंने ऑफर दिया है कि 100 विधायक लेकर आओ… मुख्यमंत्री बनने के लिए सपा समर्थन देगी। अखि‍लेश के इस पोस्‍ट को बीजेपी से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें देश की राजनीति पर बड़ा प्रभाव डालने वाला उत्तर प्रदेश इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। सोशल मीडिया (social media) से लेकर मीड‍िया के सामने बयानबाजी हो रही है।

लोकसभा में खराब प्रदर्शन के बाद बीजेपी नेताओं में मंथन

लोकसभा में खराब प्रदर्शन के बाद बीजेपी नेताओं में मंथन चल रहा है। हाल ही में बीजेपी कार्यसमिति की बैठक हुई। इस बैठक में बीजेपी के प्रदर्शन को लेकर मंथन हुआ था। इसके बाद दूसरे दिन केशव प्रसाद मौर्य को बीजेपी मुख्यालय बुलाया गया था। उन्होंने जेपी नड्डा से मुलाकात की। जिसके बाद उत्तरप्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई। अखिलेश यादव ने (Akhilesh Yadav Monsoon Offer) सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने ऑफर दिया है।

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट लिख बीजेपी नेताओं को दिया ऑफर

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में चल रही राजनीतिक चर्चाओं के बीच अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने बीजेपी नेताओं को ऑफर दिया है। अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि 100 लाओ और सरकार बनाओ। इसका साफ मतलब है कि 100 विधायक लाओ और सरकार बनाओ। इस पोस्ट ने राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी। अखिलेश यादव ने ऑफर दे दिया है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- देश और प्रदेश में भाजपा संगठन मजबूत

उत्तरप्रदेश की राजनीति में अगल – अलग अटकलें लगने लगीं। अब अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया है। जिसके बाद राजनीतिक अटकलों का बाजार गर्म हो गया। अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा था कि भाजपा में कुर्सी की लड़ाई चल रही है। इस कुर्सी की लड़ाई में प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था बिगड़ गई है। पलटवार करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि देश और प्रदेश दोनों जगहों पर भाजपा का संगठन सबसे मजबूत है।

Also Read: केशव मौर्य और भूपेंद्र चौधरी ने नड्डा से की मुलाकात, यूपी विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा

लौट के बुद्धू घर को आए’

अखि‍लेश यादव ने इससे पहले भी एक्‍स पर एक पोस्‍ट के जर‍िए केशव मौर्य पर न‍िशाना साधने की कोशि‍श की। हालांक‍ि, उन्‍होंने इस पोस्‍ट में भी क‍िसी का नाम नहीं ल‍िखा। अखि‍लेश ने अपने पोस्‍ट में ल‍िखा, ‘लौट के बुद्धू घर को आए!’

केशव मौर्य ने क‍िया था पलटवार

अखि‍लेश यादव के भाजपा में अंदरूनी कलह का आरोप लगाए जाने पर केशव प्रसाद मौर्य ने भी पलटवार क‍िया था। केशव मौर्य ने कहा था क‍ि भाजपा की देश और प्रदेश दोनों जगह मज़बूत संगठन और सरकार है। उन्‍होंने एक्‍स पर ल‍िखा, ”सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव जी, भाजपा की देश और प्रदेश दोनों जगह मज़बूत संगठन और सरकार है, सपा का PDA धोखा है। यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है, भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव में 2017 दोहराएगी।”

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*