• Thu. Jan 15th, 2026

Akhilesh Yadav Birthday: सीएम योगी ने दी अखि‍लेश को जन्‍मद‍िन की बधाई

Akhilesh Yadav Birthdayमुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ, सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव।- फाइल फोटो
Report By- Sachin Sharma
Edited By- Uttar Pradesh Bureau

Akhilesh Yadav Birthday: मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने सोशल मीड‍िया पर प्रमुख अखिलेश यादव को जन्‍मद‍िन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने ल‍िखा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन (Akhilesh Yadav Birthday)की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो।

समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखि‍लेश यादव आज अपना जन्‍मद‍िन मना रहे हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने उन्‍हें जन्‍मद‍िन की बधाई दी है। योगी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर पोस्‍ट करते हुए सपा प्रमुख को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का 51वां जन्मदिन है, जिसे उनके लिए शुभकामनाओं और बधाइयों का तांता लगा है। उनके जन्मदिन पर प्रदेश मुख्यालय में होर्डिंग्स लगाई गई हैं, जहां उन्हें भावी प्रधानमंत्री के रूप में बधाई दी गई है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी बधाई दी और उनके लिए शुभकामनाएं दीं।

सीएम योगी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

सीएम योगी आदित्यानाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए सपा अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको सुदीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति हो।

भावी प्रधानमंत्री बताकर दी जा रही बधाई

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के जन्मदिन से कई दिन पहले ही पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के बाहर होर्डिंग्स लगाई गई हैं। इन होर्डिंग्स में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी जा रही है। इनमें से एक होर्डिंग खास रूप से ध्यान खींच रही है, जिसमें अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री बताया गया है। इस अवसर पर सपा के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पार्टी के दफ्तर पर पहुंच रहे हैं। इसके अलावा, सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह ने अमेठी कस्बे में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पोस्टर लगवाया है, जिसमें उन्हें “देश के भावी प्रधानमंत्री” के रूप में समर्पित किया गया है।

51वां जन्मदिन मना रहे अखिलेश

अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को उत्तर प्रदेश के सैफई में हुआ था। वे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र हैं और समाजवादी पार्टी के स्थापक भी हैं। उन्होंने अपनी शैक्षिक यात्रा में सिविल पर्यावरण इंजीनियरिंग में स्नातक और मास्टर डिग्री पूरी की है। उन्होंने अपने अध्ययन के दौरान सिडनी विश्वविद्यालय से भी मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अखिलेश यादव ने 2012 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल भी निभाया था। वे अपनी पत्नी डिंपल यादव और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने केक कटिंग सेरेमनी, वृक्षारोपण, भंडारा आयोजित किए हैं।

अखि‍लेश के जन्मदिन पर लखनऊ में कई कार्यक्रम

अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर लखनऊ में विभिन्न आयोजन हुए। रविवार को, समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना और हवन व भंडारे का आयोजन किया। उन्होंने अखिलेश यादव के दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। गोमती नदी के किनारे हनुमान सेतु पर अखिलेश यादव के दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए लखनऊ उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी पूजा शुक्ला ने भंडारे का आयोजन किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *