77th Republic Day: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पहले कार्यकाल से ही गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर अपनी वेशभूषा को लेकर सुर्खियां बटोरते रहे हैं। पीएम मोदी के पहनावे में भारतीय संस्कृति की झलक साफ देखी जा सकती है।
भारत के 77वें गणतंत्र दिवस (77th Republic Day) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में कर्तव्य पथ पर मुख्य समारोह आयोजित हुआ, जिसमें राष्ट्रीय एकता और सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर जाकर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने इस गणतंत्र दिवस के मौके पर मरून रंग की पगड़ी पहनी है। गौरतलब है कि साल 2016 से वर्ष 2026 तक पीएम मोदी हर बार एक नए अंदाज में नजर आए हैं।
मरून रंग की पगड़ी में हरे और पीले रंग का समावेश
प्रधानमंत्री ने गणतंत्र दिवस 2026 के मौके पर राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचने के पर मरून रंग की पगड़ी पहनी। इस पगड़ी पर सुनहरे रंग की कढ़ाई की गई है। पगड़ी के पिछले हिस्से में हरे रंग पर सुनहरे रंग की शानदार कढ़ाई देखने को मिली। साफे के आखिरी हिस्से में हरे रंग के नीचे पीले रंग का मिश्रण देखने को मिला। पीएम मोदी की वेशभूषा की बात करें तो उन्होंने गहरे नीले रंग का कुर्ता पहना हुआ है। उन्होंने इस पर आसमानी रंग की जैकेट पहनी हुई है।
वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारी स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक है। यह पर्व हमें एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। पारतन्त्र्याभिभूतस्य देशस्याभ्युदयः कुतः। अतः स्वातन्त्र्यमाप्तव्यमैक्यं स्वातन्त्र्यसाधनम्॥ देश आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस (77th Republic Day) मना रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी मुख्य समारोह राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आयोजित किया जा रहा है। इस साल गणतंत्र दिवस परेड का मुख्य विषय ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ है।

