Shivpal Singh Yadav: उत्तर प्रदेश आबादी की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा प्रदेश है। उत्तर प्रदेश की राजनीति ही भारत की राजनीति की दिशा और दशा तय करती रही है। उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा के चुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश के राजनीतिक दलों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा) भी चुनाव के मूड़ आ गई है। सपा के प्रमुख नेता शिवपाल सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के राजनीतिक भविष्य पर बड़ा बयान दिया है।
शिवपाल यादव का बड़ा दावा, बोले 2027 में सपा की सरकार
समाजवादी पार्टी में शिवपाल सिंह यादव बड़े नेता हैं। रविवार को शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर में मौजूद थे। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने दहगवां चौक पर एक नवनिर्मित होटल का उद्घाटन किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मैं अपने पूरे जीवन के राजनीतिक अनुभव के आधार पर बता रहा हूं कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा की सरकार से त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्ष-2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को प्रचण्ड जीत मिलेगी। समाजवादी उत्तर प्रदेश न्यूज पार्टी एक बार फिर जनता के प्रति समर्पित सरकार बनाकर उत्तर प्रदेश का भला करने का काम करेगी।
शिवपाल यादव ने लगाया किसानों की जमीन हड़पने का आरोप
उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर में आयोजित कार्यक्रम में शिवपाल यादव ने एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता तथा अफसार मिलकर किसानों की जमीनों पर कब्जे करने का काम कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर किसानों की जमीनों पर कब्जे करने वाले अधिकारियों तथा भाजपा के नेताओं को जेल में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन कब्जाने वाले अफसरों की सूची तैयार की जा रही है। सरकार बनने के बाद इन अफसरों से पाई–पाई का हिसाब लिया जाएगा।
विधायक ने किया शिवपाल यादव का स्वागत
जसवंतनगर के दौर के दौरान दहगवां चौराहे पर एक होटल एवं वेंकट का उद्घाटन के बाद सहसवान विधायक बृजेश यादव ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस होटल व मैरिज हाल से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी। पहले लोग बैलगाड़ी और ट्रैक्टर से बरात लेकर जाते थे, रास्ते कच्चे होने के कारण काफी दिक्कतें आती थीं, लेकिन अब यह समस्या दूर हो जाएगी। इस दौरान सपा सांसद आदित्य यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव हमने मजबूती से लड़ा और जनता ने हमारा साथ दिया। अब विधानसभा चुनाव में भी कार्यकर्ता एकजुट होकर मैदान में उतरें। हवा में नहीं, जमीन पर उतरकर चुनाव लड़ें।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और विधायक ओंकार सिंह यादव, पूर्व सांसद सलीम इकबाल शेरवानी, गुन्नौर विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव, पूर्व विधायक आरके शर्मा, जिला अध्यक्ष संभल असगर अंसारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऋषिपाल सिंह यादव, नरोत्तम सिंह, नवाब सिंह, पूरन सिंह मौजूद रहे।


Man, been using w88bogata for a while now. I can say they are great and reliable. Give it a try. Don’t forget to get bonus! 😎
The b9gameapp is pretty smooth. Downloaded it yesterday and already hooked. Good stuff if you need a mobile gaming fix b9gameapp.