• Mon. Mar 2nd, 2026

Pratapgarh News: देवसरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 5 करोड़ एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Pratapgarh Newsदेवसरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 5 करोड़ एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Report By:- Santosh Kumar Mishra (Bureau chief- Pratapgarh)
Edited By:-  Maan Singh (Uttar Pradesh Bureau)

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ जिले में पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के नेतृत्व में आसपुर देवसरा थाना पुलिस ने दो तस्करों को 501.01 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है।

प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी हासिल हुयी। आसपुर देवसरा पुलिस ने छापेमारी कर दो युवकों को 501.01 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब पांच करोड़ रुपये आंकी गई है। यह खेप प्रतापगढ़ के इतिहास में सबसे बड़ी बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गजरिया पट्टी निवासी आशीष और बीरमऊ कंधई निवासी शिवम् मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों के पास से 501.01 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।

पुलिस देख भागे युवक

Pratapgarh News: आसपुर देवसरा थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ विझला नहर पुलिया पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस टीम में हेड कांस्टेबल भानु प्रताप सिंह, कांस्टेबल सर्वेश पांडेय, कांस्टेबल अजीत चौहान, कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह और उपनिरीक्षक अजय अंचल भी शामिल थे। इस दौरान लाल रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से एमडी ड्रग्स का अवैध कारोबार कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 22सी के तहत मामला दर्ज किया है। उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और सप्लाई चैन का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि ड्रग्स तस्करी के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस की बड़ी सफलता

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में यह सफलता हाथ लगी है. पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क और सप्लाई चैन की भी जानकारी जुटा रही है। जांच में यह भी सामने आ सकता है कि इनका कनेक्शन प्रदेश के बाहर या अंतरराज्यीय गिरोहों से है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की कीमत

बरामद एमडी ड्रग्स की मात्रा भले आधा किलो से थोड़ी अधिक है, लेकिन इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग पांच करोड़ रुपये है। यही कारण है कि इस खेप को जिले की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार एमडी ड्रग्स को नशेड़ियों के बीच “पार्टी ड्रग” के रूप में तेजी से खपाया जाता है, जिसकी वजह से इसका रेट बेहद ऊंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *