Pratapgarh: “हर घर तिरंगा “अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

Pratapgarh News
"हर घर तिरंगा "अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
Report By:- Santosh Kumar Mishra (Bureau chief- Pratapgarh)
Edited By:-  Maan Singh (Uttar Pradesh Bureau)

Pratapgarh: प्रतापगढ़ जिले के नगर पंचायत ढकवा में में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को यह यात्रा निकाली गई।

नगर पंचायत ढकवा में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहचाने और राष्ट्र प्रेम की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से नगर पंचायत ढकवा में एक भव्य और ऐतिहासिक हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया इस यात्राका शुभारंभ अत्यंत उत्साह और जोश के साथ किया गया। और भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसके मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के मीडिया प्रभारी विनोद पाण्डेय रहे। यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी आसपुर देवसरा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

15 अगस्त के अवसर पर प्रत्येक घर पर तिरंगा लहराए

यह रैली सुल्तानपुर रोड सभासद हरकेश पाठक की दुकान से शुरुआत हुई और चारों रोड से होते हुए ढकवा बाजार के चौराहे पे समाप्त हुई। पूर्व मंत्री के मीडिया प्रभारी विनोद पाण्डेय ने कहा ऑपरेशन सिंदूर की अपार सफलता के बाद सैनिकों के सम्मान में पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। और “हर घर तिरंगा “अभियान न केवल राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का प्रतीक है बल्कि यह हमारे देश की आन,बान,शान,एकता,अखंडता और संप्रभुता का भी प्रतीक है यह हमारे स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है, हमें यह सुनिश्चित करना है की 15 अगस्त के अवसर पर प्रत्येक घर पर तिरंगा लहराए और देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचे।

Pratapgarh: इस तिरंगा यात्रा में थाना अध्यक्ष आसपुर देवसरा एवं उनकी टीम ने पूरे कार्यक्रम में सुरक्षा और यातायात का उत्कृष्ट संचालन किया!भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक व्यवस्थापक राकेश तिवारी , सुभाष चंद्र मोदनवाल,राज बहादुर मिश्र, देवेंद्र मिश्र, लक्ष्मी जयसवाल, संदीप जयसवाल, जितेंद्र हरिजन , सूर्यमणि मिश्र , बीरेंद्र मिश्र, महेंद्र कुमार गौतम, जगदीश मिश्र, विकास सिंह ,डॉ कुमर बहादुर सिंह, राम उजागिर मिश्र, वीरेंद्र खरवार (मंडल अध्यक्ष), आत्म प्रकाश मिश्र,( मंडल प्रभारी), डॉ अशोक सिंह, आदर्श मिश्र, पंकज सिंह, अंशु सिंह, मम्मू पाण्डेय,दिनेश गौतम, हरकेश पाठक (सभासद) राजू मौर्या ,संतोष सोनी, राम सिंह, मनोज सिंह, कांतिलाल दुबे, अच्छेलाल दुबे ,महेंद्र मिश्र,राम नारायण गौतम ,राजेश गुप्ता, नंदन मिश्र, विनोद उपाध्याय ,धनंजय सिंह ,विजय मिश्र, राहुल उपाध्याय, राजू उपाध्याय ,रामचंद्र यादव ,जंग बहादुर यादव ,रमाशंकर सरोज, सुशील सरोज, हरकेश पाण्डेय ,भावना सिंह, विनय सिंह, वंदना सिंह, ओंकारनाथ विश्वकर्मा, आशा जायसवाल ,शेषनाथ पाण्डेय, रवि उपाध्याय, जटाशंकर खरवार, सूरज मिश्र,प्रशांत चौहान (प्रधान )सहित क्षेत्र के सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*