Meerut: पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में मची भगदड़, कई घायल

Meerut
पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में मची भगदड़, कई घायल
न्यूज़ डेस्क :  WATAN KI HIFAZAT (WKHNEWS24.COM)

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) में हाथरस जैसा हादसा, जहां पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई बुजुर्ग महिलाएं गिरने से घायल हो गई हैं। फिलहाल स्थिति सामान्य है। घायल महिलाओं को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। इस कथा में करीब 1 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे। जल्दबाजी में सभी श्रद्धालु अंदर जा रहे थे। बढ़ती भीड़ को देख बाउंसर्स ने लोगों को रोक-रोककर एंट्री करानी शुरू कर दी। इसी वजह से मौके पर भगदड़ मच गई। यह कथा शताब्दी नगर में चल रही है।

कथा में शामिल होने को लेकर हुआ झगड़ा

पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में शामिल होने के लिए भीड़ जिस रास्ते से जा रही थी, उसी रास्ते से मुख्य यजमान भी जा रहे थे। इसी बीच एंट्री गेट पर बाउंसर्स से महिलाओं का झगड़ा हो गया और उसने अंदर जाने से रोक दिया। पीछे से भीड़ आगे बढ़ने के लिए धक्का देती रही। इसी बीच 15-20 महिलाएं एक-एक कर गिर गईं।

कथा स्थल पर मौजूद 1000 पुलिसकर्मी

  • 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलेगी शिव महापुराण की कथा।
  • यहां प्रवचन कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा कर रहे हैं।
  • कथा का समय दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक है।
  • यहां 7 पार्किंग बनाई गई है।
  • 1000 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
  • एक मिनी अस्पताल, स्वच्छ जल, भोजन और अन्य सुविधाएं हैं।
  • कथा पंडाल और आसपास 5 हजार CCTV लगाए गए हैं। ड्रोन से हर गतिविधि पर नजर भी रखी जा रही है

मेरठ पुलिस ने क्या कहा?

भगदड़ मामले को लेकर (Meerut) मेरठ पुलिस ने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, “मेरठ में शिव पुराण कथा कार्यक्रम में भगदड़ की सूचना गलत है। कथा सामान्य रूप से चल रही है। यहां शांति व्यवस्था कायम है। यहां समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद है। कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

एक के ऊपर गिरती रहीं महिलाएं

इस हादसे से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इसमें देखा गया है कि कैसे हंगामे की वजह से कुछ महिलाएं एक के ऊपर एक कर गिर जाती हैं। वहां मौजूद लोग मौके को संभालने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

क्‍या कहा डीएम दीपक मीणा

डीएम दीपक मीणा ने बताया कि कार्यक्रम के एंट्री गेट पर कुछ लोगों के हंगामा करने की खबर मिली थी। इसकी वजह से कुछ महिलाएं एक दूसरे के ऊपर गिर गईं। सभी चीजें कंट्रोल में है। मौके पर पुलिस फोर्स और पुलिस तैनात है। इस कार्यक्रम की अनुमति प्रशासन की तरफ से ली गई थी।

हाथरस में भगदड़ में हुई थी 123 लोगों की मौत

2 जुलाई 2024 को हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ के बाद 123 लोगों की मौत हो गई थी और 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर सहित 10 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। इन आरोपियों के खिलाफ 3200 पेज की चार्जशीट दाखिल की गई थी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*