• Mon. Mar 2nd, 2026

Varanasi: पति ने पत्नी और तीन बच्चों की गोली मारकर उतारा मौत के घाट

VaranasiVaranasi: पति ने पत्नी और तीन बच्चों की गोली मारकर उतारा मौत के घाट
Report By – Brijesh Kumar Yadav (Spec.Reporter– Azamgarh)
Edited By – Maan Singh (Uttar Pradesh Bureau)

Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। जहां पति ने पत्नी और तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। चार लोगों की गोली मारकर हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर भेलूपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आसपास के लोगों से परिवार के बारे में पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति किसी तांत्रित के संपर्क में था।

वारदात के बाद युवक फरहार 

वाराणसी (Varanasi) जिले के भदैनी इलाके में एक युवक ने पत्नी और तीन बच्चों की गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर छोड़ कर भागा हुआ है। सभी का शव घर के अंदर मिला है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि महिला का पति एक साल बाद दिवाली पर घर आया था, जोकि इस वारदात के बाद से ही फरार है। पुलिस को शक है कि महिला के पति ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। यह घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। सूचना पाकर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड के साथ भेलूपुर थाने की पुलिस मौके पर है।

वाराणसी (Varanasi) जिले के भदैनी स्थित पॉवर हाउस के सामने की गली में राजेंद्र गुप्ता अपनी पत्नी नीतू, बेटी गौरांगी और बेटों नवनेंद्र व सुबेंद्र के साथ रहता था। मंगलवार को पड़ोसियों ने राजेंद्र के घर का दरवाजा खुला नहीं देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और राजेंद्र के घर गई तो नीतू अपने तीनों बच्चों के साथ खून से लथपथ मृत पड़ी थी।

राजेंद्र के साथ ही तांत्रिक की भी तलाश शुरू

वहीं, राजेंद्र घर से गायब था। प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि राजेंद्र किसी तांत्रिक के संपर्क में था। तांत्रिक का कहना था कि उसकी प्रगति की राह में उसकी पत्नी और बच्चे बाधक हैं। इसी वजह से राजेंद्र ने पत्नी और बच्चों की हत्या की है। पुलिस राजेंद्र के साथ ही तांत्रिक की भी तलाश शुरू कर दी है।

आरोपी पहले भी कर चुका है कई मर्डर

राजेंद्र हत्या के मामलों में पहले भी जेल में रह चुका है। उसके मकान में तकरीबन 20 किरायेदार रहते हैं। वह देसी शराब ठेका का संचालक भी है। दूसरी तरफ, पुलिस और जानकारी इकट्ठा करने के लिए पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि 20 वर्ष पहले भी आरोपी राजेंद्र गार्ड के साथ कई हत्याएं कर चुका है। वह जेल में सजा काटकर आया है। यह उसकी दूसरी पत्नी थी। वहीं, मौके पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल भी पहुंच गए।

One thought on “Varanasi: पति ने पत्नी और तीन बच्चों की गोली मारकर उतारा मौत के घाट”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *