Meerut News: बारिश में गिरा तीन मंजिला मकान, 10 की मौत, 5 बच्चों और दो महिलाओं की गई जान

Meerut News
बारिश में गिरा तीन मंजिला मकान, 10 की मौत, 5 बच्चों और दो महिलाओं की गई जान
 

Meerut News: शहर की घनी आबादी वाली बस्ती जाकिर कॉलोनी में डेयरी संचालक का तीन मंजिला मकान शनिवार शाम करीब 5ः15 बजे भरभराकर जमींदोज हो गया। मलबे में करीब 15 लोग दब गए। कुछ मवेशी भी दब गए। वहीं घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई। लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है। (Meerut News) डीएम ने हादसे में 10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। मेरठ (Meerut News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है।

10 की मौत

एक ही परिवार के 15 लोग और दर्जनों मवेशी मलबे के नीचे दब गए। जिला सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मलबे में दबे लोगों को निकाला जा चुका है। इनमें 10 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों के नाम साजिद (40), सानिया पुत्री साजिद(15), सिमरा पुत्री शहजाद(1.5), साकिब पुत्र साजिद (11), रीज़ा पुत्री साकिब (7) नफ्फो पत्नी अल्लाहुद्दीन(63), फरहाना पत्नी नदीम(20),अलीसा पत्नी नईम(18),आलिया पुत्री आबिद (6) हैं।

मलबे में दबे बाकी लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान

मलबे में दबे बाकी लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चल रहा है। लोहे के सरियों को कटर से काटकर मलबा हटाने का काम जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मकान लगभग 50 साल पुराना है। मकान की मरम्मत ना होने के कारण ये काफी जर्जर हालात में था। बारिश में मकान गिरने की सूचना लखनऊ तक पहुंची तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और उन्होंने मेरठ डीएम और और एसएसपी को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए।

सीएम योगी ने मलबे में दबे लोगों को सकुशल निकालने के निर्देश

सीएम योगी ने तुरंत बचाव कार्य शुरू करवाने और मलबे में दबे लोगों को सकुशल निकालने के निर्देश दिए। बचाव कार्य में बारिश और अंधेरा बाधक बना हुआ है। हालांकि प्रशासन ने दुर्घटनास्थल पर प्रकाश की व्यवस्था कराई है। जहां पर दुर्घटना हुई है वहां पर तंग गलिया होने के कारण राहत और बचाव कार्य में भारी परेशानी आ रही है। मौके पर फायर विभाग के कर्मचारी और कुछ सामाजिक संस्थान के लोग रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। शहर का पुराना इलाका और घनी आबादी होने के कारण जेसीबी अंदर नहीं जा पा रही। जिसके कारण कटर से ही लेंटर को काटकर मलबे में दबे लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

50 साल पुराना है तीन मंजिला मकान

मेरठ के थाना लोहिया नगर क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी गली नंबर सात में बारिश के चलते 50 साल पुराना तीन मंजिला मकान गिर गया। जिस समय मकान गिरा उस दौरान पूरा परिवार घर के भीतर ही था। जिससे पूरा परिवार मलबे में दब गया। मकान में 13 ज्यादा लोगों के दबे होने की जानकारी है। मौके पर स्थानीय बचाव टीमें काम कर रही हैं। मलबे से करीब दो घंटे बाद चार लोगों को बाहर निकाला जिसमें से एक की मौत गई थी। बाकी तीन गंभीर थे।

एक ही परिवार के थे लोग

हादसे में इस मकान में रह रहें एक ही परिवार के 15 लोग मलबे में दब गए। जिसमें स्त्री पुरुष और बच्चे शामिल हैं। इनमें से सभी को मलबे से निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि हादसा ग्रस्त मकान 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला नफो का है। इस मकान में नफो के दो बेटे साजिद और गोविंदा अपने पत्नी, बच्चों के साथ रहते है। पूरा ही परिवार मलबे में दबा है। मकान में नीचे परिवार डेयरी का कारोबार करता है। नीचे की मंजिल में भैंसे बंधी रहती हैं जहां डेयरी चलती है।
जहां डेयरी चलती है और ऊपरी दो मंजिल पर परिवार रहता है।

मकान गिरने से भैंसे मलबे में दबी हुई

अचानक मकान गिरने से भैंसे मलबे में दबी हुई हैं। सूचना पर मौके पर फायर सर्विस की टीम मौके पहुंची है और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। सीएम योगी ने मेरठ में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*