• Thu. Jan 15th, 2026

RO/ARO Paper Leak मामले में राजीव नयन मिश्रा को हाईकोर्ट से मिली जमानत

RO-ARO Paper LeakRO/ARO पेपर लीक मामले में राजीव नयन मिश्रा को हाईकोर्ट से मिली जमानत
Report By – Brijesh Kumar Yadav (Spec.Reporter– Azamgarh)
Edited By – Maan Singh (Uttar Pradesh Bureau)

RO/ARO Paper Leak: आरओ-एआरओ पेपर लीक के आरोप में जेल में बंद मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने जमानत दे दी है। हालांकि आरोपी भी जेल से बाहर नहीं आ पाएगा। राजीव सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में भी आरोपी रहा है। आरोपी को मेरठ, नोएडा, कौशांबी में दर्ज केस में पहले ही जमानत मिली थी।

राजीव नयन मिश्रा को हाईकोर्ट से मिली जमानत

यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित आरओ /एआरओ भर्ती परीक्षा पेपर लीक (RO/ARO Paper Leak) के मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्र की जमानत मंजूर हो चुकी है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस संजय कुमार पचौरी की सिंगल बेंच ने आरोपी को जमानत दी। हालांकि आरोपी अभी जेल से बाहर नहीं आएगा। राजीव सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में भी आरोपी रहा है। आरोपी को मेरठ, नोएडा, कौशांबी में दर्ज केस में पहले ही जमानत मिली थी। आरओ एआरओ पेपर लीक मामले में प्रयागराज के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में जमानत मिली है।

आप को बता दें कि राजीव नयन मिश्र को इससे पहले पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने के मामले में भी जमानत मिल चुकी है। RO/ARO पेपर लीक मामले में कौशांबी में दर्ज FIR में भी वह जमानत पा चुका है। हालांकि कौशांबी पुलिस ने राजीव नयन मिश्र और उसके गिरोह के 22 अन्य लोगों के खिलाफ कल ही गैंगस्टर का केस दर्ज किया है।

राजीव नयन मिश्र पर गैंगस्टर का केस दर्ज होने के कारण अभी जेल से बाहर नहीं आ सकेगा। इन दिनों राजीव नयन मिश्र यूपी की मेरठ जेल में बंद है। राजीव नयन का नाम यूपी में पुलिस भर्ती और आरओ /एआरओ (RO/ARO)के अलावा भी पेपर लीक के कई अन्य मामलों में भी सामने आया था।

इसी साल 11 फरवरी को यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन ने कई शहरों में आरओ एआरओ की भर्ती परीक्षा आयोजित कराई थी। लेकिन परीक्षा में पेपर लीक और गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद शासन ने इस मामले को संज्नेञान में लेते हुये परीक्षा को रद्द कर दिया था।

एसटीएफ जनपद मेरठ की यूनिट ने मास्टर माइंड राजीव ने मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया था। राजीव नयन मिश्रा प्रयागराज के मेजा के ग्राम अमोरा का रहने वाला है। मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार पचौरी की सिंगल बेंच ने आरोपी को जमानत दी।

क्या है मामला?

मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा और गिरोह के अन्य सदस्यों ने परीक्षा से पहले ही पेपर लीक करा कर लाखों रुपए में बेचा था। परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर प्रदेश के कई शहरों में हफ्तों उग्र आंदोलन हुआ था। करीब 20 दिन बाद सरकार ने परीक्षा को रद्द कर दिया था और इसे दोबारा कराए जाने का आदेश दिया था। पेपर लीक के मामले में अब तक 19 लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी है। यह सभी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जेल में बंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *